हर घर तिरंगा अभियान–2026 | गया
गया जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान–2026 पूरे उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ संचालित किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर के नेतृत्व में 09 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।
जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा— रंगोली प्रतियोगिता
तिरंगा रैली
सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन
जैसी विविध गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया जा रहा है।
तिरंगा हाथों में लेकर निकली रैलियों में विद्यार्थियों का उत्साह और देशभक्ति का जज़्बा देखते ही बन रहा है।
आप भी बनें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा!
अपने घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं।
तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लें।
harghartiranga.com पर अपलोड कर राष्ट्रव्यापी अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हर घर को तिरंगे के गौरव से सजाएं और मिलकर देशभक्ति, एकता एवं राष्ट्रीय गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।
हर घर तिरंगा
हर दिल तिरंगा
#HarGharTiranga2026 #HarGharTiranga #IndependenceDay2026 #NationFirst #Tiranga Gaya GayaBihar Bihar DeshBhakti AzadiKaAmrit IndianFlag ProudIndian India
Gaya, Bihar | Aug 11, 2026