अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण हेतु सतर्कता मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 एवं नियम, 1995 तथा संशोधन अधिनियम, 2018 के प्रावधानों के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपखंड स्तरीय सतर्कता मॉनिटरिंग समिति, मंडला की प्रथम बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री शैलेन्द्र चौधरी ने की। बैठक में प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण एवं अधिनियम के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पीयूष मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मंडला श्री विनोद मरावी, तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रंजीत गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
8 views | Mandla, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026