काको: माता-पिता का इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे युवक को पुलिस ने पुराने मामले में किया गिरफ्तार
भेलावर थाना पुलिस ने पुराने विवाद में फरार चल रहे पचरुखिया निवासी युवक विद्यानंद को गिरफ्तार कर लिया। वह 307 के मामले में आरोपी था और काफी दिनों से पुलिस की पकड़ से बाहर था। वह अपने माता-पिता के इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा था, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी को थाना लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।