सुल्तानपुर: टांडा-बांदा हाइवे पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कूटी, साली की मौत जीजा की हालत गंभीर
अंबेडकरनगर के महरुआ थाना अंतर्गत मथानी निवासी जैसराज यादव की पत्नी कलावती यादव बहन के बेटे की शादी में शामिल होने आई थी। जीजा छठीराज साली कलावती को स्कूटी से उसके घर छोड़ने अंबेडकरनगर जनपद जा रहे थे। जहां टांडा-बांदा हाइवे पर हालापुर गांव के स्कूटी बिजली के खम्भे से टकरा गई। इसमें कलावती की मौत हो गई। छठीराज का इलाज चल रहा है।