सुल्तानपुर: पत्नी की हत्या कर पति ने किया सुसाइड, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चंद ने दी प्रतिक्रिया
कुड़वार के फिरोजपुर में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने आत्महत्या की। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चंद ने मीडिया को जानकारी दी। परिजनों तथा गांव के लोगों द्वारा बताया गया है कि आफाक काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे इनका इलाज चल रहा था। मृतिका के भाई ने इसी आशय का प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।