सुल्तानपुर: सपा में नहीं थम रही बगावत टिकट कटने के बाद सीएम से मिले भीम निषाद, सीएम ने ट्विटर हैंडल से शेयर की फोटो
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल से अंबेडकर नगर के भाजपा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय के साथ सुल्तानपुर से पूर्व में सपा से घोषित हुए प्रत्याशी भीम निषाद की फोटो शेयर किया है। भीम टिकट कटने से नाराज़ हैं और वो बगावती मूड अपना कर पार्टी को अपनी ताकत का एहसास कराने में लगे हैं।