बिसवां: रेउसा में मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर चोरी, हजारों का सामान हुआ पार
रेउसा चौराहे पर एक मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी का है, जहां अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर खोलकर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। बहराइच रोड स्थित खान इलेक्ट्रॉनिक एवं मोबाइल शॉप को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान संचालक कैश खान ने बताया कि चोर दुकान से मोबाइल फोन और सोलर बैटरी चोरी कर ले गए। उन्होंने करीब ₹70 हजार के नुकसान का अनुमान लगाया है।