मड़ावरा: मड़ावरा में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के पास दो बाइकों के बीच टक्कर, दोनों बाइक चालक हुए घायल
मड़ावरा में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के पास मंगलवार को रात्रि करीब 8 बजे दो बाइकों में टक्कर हो गयी जिससे दोनों बाइक चालक घायल हो गये। इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाया गया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद एक बाइक चालक की हालत गम्भीर पाये जाने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।