पटना ग्रामीण: प्रशांत किशोर पर मानहानि का मुकदमा करेंगे मंत्री अशोक चौधरी, जदयू कार्यालय में दी जानकारी
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी कि वह जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। दरअसल प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी के राजनीतिक चरित्र पर सवाल उठाया था और उन्होंने कहा था कि अशोक चौधरी ने अपनी बेटी के लिए टिकट खरीदा है।