सतबरवा: सतबरवा प्रखंड कार्यालय में जनगणना को लेकर प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
सतबरवा प्रखंड कार्यालय सभागार में जनगणना को लेकर सोमवार से प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। प्रशिक्षक अर्पण कुमार गुप्ता एवं विजेंद्र कुमार ने पहले दिन का प्रशिक्षण दोपहर 4 बजे दिया। कई तरह की जानकारी स्क्रीन पर दिखाकर दी गयी और बताया गया कि एक भी व्यक्ति जनगणना में छूटना नहीं चाहिए।