ठेठईटांगर: बारिश से सड़क बही, पांच एकड़ धान बर्बाद
मंगलवार शाम 4 बजे ठेठईटांगर के बरपानी गांव में भारी बारिश से अम्बापानी-कुटनियां सड़क गार्डवाल समेत बह गई। इससे आवागमन ठप है। सड़क का मलबा खेतों में फैलने से करीब पांच एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई। विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के निर्देश पर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज और विधायक प्रतिनिधि मो. कारू ने जायजा लेकर किसानों को मुआवजे का आश्वासन दिया।