माण्डलगढ़: मुकनपुरिया गांव में चोरों ने मंदिर से चांदी का मुकुट, नारियल व गाय की चोरी, ग्रामीणों में रोष
मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुकनपुरिया गांव में शुक्रवार देर रात को करीब 2:00 बजे चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया है और चारभुजा नाथ के लगभग 500 ग्राम चांदी से निर्मित मुकुट नारियल एवं गाय को अज्ञात चोर निकल कर ले गए। इससे पूर्व इसी ग्राम पंचायत के अंतर्गत रात्रि 11 नवंबर की रात्रि त्रिवेणी महादेव मंदिर में चोरी होने का मामला सामने आया ।