माण्डलगढ़: रलायता गांव में मोटर चालू करते समय करंट लगने से किसान की हुई मौत
भीलवाड़ा जिले के बीगोद थाना इलाके में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। बीगोद थाना दीवान जय सिंह ने बताया कि आज शुक्रवार सुबह 10 बजे करीब रलायता निवासी कालू पिता मोडू वैष्णव खेत पर फसल की पिलाई करने गया था। जहां मोटर चालू करते समय करंट लगने से वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। कालू की पत्नी खेत पर पिलाई कर रही थी तो उसे घटना का पता चला।