माण्डलगढ़: बनका खेडा में आयुर्वेद औषधालय में मनाया गया मधुमेह दिवस
आकोला कस्बे के निकटवर्ती बनका खेडा राजकीय आयुर्वेद औषधालय में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे को विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। आयुर्वेद चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ. मुकेश वैष्णव ने बताया की गावोँ मे भी मधुमेह के रोगी बढ़ रहे है। 30 साल के बाद हर व्यक्ति साल मे कम से कम एक बार मधुमेह और बीपी की जाँच जरूर करवानी चाहिए।