भिंड नगर: एसएनसीयू वार्ड हादसे के बाद कांग्रेस ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, जर्जर बिल्डिंग को कंडम घोषित करने की मांग
भिंड जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में छत की सीलिंग गिरने से तीन महिलाएं सहित एक नवजात शिशु घायल होने की घटना के बाद अब कांग्रेस ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। सोमवार को शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया "पिंकी” एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल जिला अस्पताल पहुंचा।