आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष ने बलिया बाजार सहित साहेबपुर कमाल प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ एवं यातायात प्रबंधन तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पूजा समितियों से प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा आयोजन की अपील की गई।
IPRD Bihar
#begusarai
बेगूसराय पुलिस
#cmsamrat
1 views | Begusarai, Bihar | Oct 7, 2026