बिहार सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को बेगूसराय जिले के सभी 18 प्रखंडों की चयनित पंचायतों में प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा औचक स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जन वितरण प्रणाली, हर घर नल का जल, आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय एवं मध्याह्न भोजन, पंचायत सरकार भवन, आरटीपीएस, जन्म-मृत्यु पंजी तथा सोलर लाइट सहित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जमीनी स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया।
निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर पाई गई कमियों के निराकरण एवं योजनाओं के पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
IPRD Bihar
#begusarai
#samratchoudhary
7 views | Begusarai, Bihar | Oct 7, 2026