औरैया: जिलाधिकारी के आदेश के बाद वन विभाग ने लकड़ी मंडी में पड़ी लकड़ियों को ज़ब्त करने की कार्रवाई की
उप प्रभागीय वन अधिकारी मोहम्मद शागिर ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा सभी लकड़ियों को जप्त किए जाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। बताया जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा आदेश दिया गया था कि रविवार सुबह 8:30 बजे तक जो व्यापारी अपनी लकड़ी नहीं उठा पता है तो उसकी लकड़ी वन विभाग जप्त कर लेगा। इसी के तहत वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की।