औरैया: दिबियापुर के सुखमपुर के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने ट्रैक्टर आने पर चालक पर मुकदमा, प्रयागराज की टीम करेगी जांच
दिबियापुर थाना क्षेत्र के सुखामपुर के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने ट्रैक्टर आने के मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रेलवे विभाग के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार ने बताया है कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है मुकदमा दर्ज की कार्यवाही के बाद प्रयागराज की टीम घटना की जांच करेगी।