औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के ककुरिया गांव में फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, 2 लोगों को भेजा गया जेल
दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककुरिया गांव में फायरिंग के मामले में दो पक्षों की तहरीर पर दिव्यापुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दिबियापुर के थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया है कि दोनों पक्षों से एक-एक लोगों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।