हुज़ूर: भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली MBBS की छात्रा मिली पंखे से लटकी,पुलिस ने की जांच शुरू
Huzur, Bhopal | Apr 22, 2024 भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वालीMBBS फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हॉस्टल के रूम से उसकी बॉडी बरामद की गई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कमरे की तलाशी में सुसाइड नोट नहीं मिला है। एफएसएल टीम ने भी कमरे की जांच की है।कमरे में लैपटॉप और मोबाइल फोन मिला है। दोनों जब्त कर लिए हैं|