हुज़ूर: भोपाल के आरिफ नगर ब्रिज के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत,पत्नी और मासूम बेटा घायल
Huzur, Bhopal | Apr 22, 2024 भोपाल के आरिफ नगर ब्रिज पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी और बेटा घायल हो गए। हादसे के समय दंपती दावत खाकर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।