हुज़ूर: भोपाल के छोला स्थित टिंबर मार्केट में लगी आग,15 दमकल और 50 से ज्यादा फायर कर्मियों ने ढाई घंटे में पाया काबू
Huzur, Bhopal | Apr 22, 2024 भोपाल के छोला स्थित टिंबर मार्केट में अचानक आग भभक गई। देखते ही देखते आग ने यहां मौजूद दो लकड़ी गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। पास ही मौजूद लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम के फायर कंट्रोल रूम को दी। अलग-अलग इलाकों से मौके पर पहुंची 15 दमकलों और 50 से ज्यादा फायरकर्मियों ने करीब ढाईघंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि, गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।