हज़ारीबाग: मुख्यमंत्री मंईयां योजना का लाभ नहीं मिलने पर महिलाओं ने सदर प्रखंड विकास कार्यालय का किया घेराव
हज़ारीबाग जिले के सदर प्रखंड विकास कार्यालय मे आज शुक्रवार 2 बजे महिलाओ ने तालाबंदी कर दी। महिलाओ ने बताया कि उन्हे झारखंड सरकार के द्वारा चलाई जा रही मईया योजना का लाभ नही मिल पाया है। आज सुबह से ही सैकड़ो महिलाओ ने सदर प्रखंड कार्यालय का घेराव करते हुए तालाबंदी कर दिया। जिससे प्रखंड विकास कार्यालय मे कामकाज बाधित रहा।