लालगंज: बनवा रोड गंगवा संपर्क मार्ग पर निर्माणाधीन पुल बना मुसीबत, डेढ़ माह से अधूरे पड़े कार्य से लोग चिंतित
हलिया विकासखंड के बनवा रोड गंगवा संपर्क मार्ग के बीच नाले पर निर्माणाधीन पुल स्थानीय ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार ने करीब डेढ़ माह पूर्व पुल निर्माण के लिए नाला के दोनों तरफ मिट्टी का ढ़ुहा लगाकर गड्ढा खोदकर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है।