स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत जिले के सभी प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय के नेतृत्व में बेगूसराय बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के साथ आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। जिला पदाधिकारी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा जनभागीदारी से स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर वातावरण के निर्माण की अपील की।
IPRD Bihar
Swachh Begusarai
#SwachhataHiSeva2026
#begusarai
#cmsamrat
13 views | Begusarai, Bihar | Oct 1, 2026