अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुनियाद केंद्र, मटिहानी में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों के सम्मान, अधिकार, स्वास्थ्य एवं गरिमा के प्रति जागरूकता के साथ अंतर-पीढ़ी संवाद को बढ़ावा दिया गया। छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग एवं निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 102 वर्षीय वरिष्ठ मतदाता बीबी सैमून निशा सहित वरिष्ठजनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने बुजुर्गों को समय देने, उनकी बातें सुनने तथा उनके सम्मान एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई तथा पौधारोपण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Social Welfare Department, GoB
#Begusarai
#cmsamra