तारडीह: विराट हिन्दू सम्मेलन में दत्तात्रेय होसबोले का संदेश, कहा- भारत का परिचय हिन्दू, एकता ही सबसे बड़ी ताकत
विराट हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करने दरभंगा के तारडीह प्रखंड स्थित जगदीश नारायण ब्रह्मचर्य आश्रम, लगमा पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह माo दत्तात्रेय होसबोले ने राष्ट्र, संस्कृति और एकता पर जोरदार उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि भारत का परिचय हिन्दू है, लेकिन यह परिचय किसी जाति, ऊंच-नीच या भेदभाव से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता से जुड़ा है।