छपरा शहर के राजेंद्र सरोवर के पास से एक युवक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है इस संबंध में नगर थाना छपरा में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। मांझी दक्षिण टोला निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वे अपनी बहन को मैट्रिक परीक्षा दिलाने जीपीएम कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंचे थे। बहन को केंद्र के अंदर प्रवेश करा के ज्यों ही लौटे तो बाइक गायब थी।