इंदौर । मिलावटखोरों की अब खैर नहीं! संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार के सख्त तेवर।
दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार ने साफ कहा है कि त्योहार के दौरान मिलावट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सभी रेगुलेटरी बॉडीज को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संभागायुक्त के मुताबिक, हाल ही में बड़ी कार्रवाई की गई है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
दीपावली तक हर दुकान पर प्रशासन की नजर रहेगी।
संभागायुक्त ने आमजन से भी अपील की है कि खाद्य सामग्री आंख बंद करके न खरीदें, बल्कि खरीदारी से पहले उसकी गुणवत्ता की जांच जरूर करें।
आपकी सतर्कता ही मिलावटखोरों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है।
#IndoreNews #FoodSafety #Adulteration #Diwali2026 #IndoreAdministration
Indore, Indore | Nov 4, 2026