इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की थाने में परेड।
जोन-02 में पुलिस की सख्ती, सदर बाजार थाने में 21 बदमाशों को बुलाकर कराई परेड।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर इंदौर पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जोन-02 के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुंडे और निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर उनके डोजियर अपडेट किए गए और वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई।
वहीं, थाना सदर बाजार पुलिस ने 15 गुंडों और 6 निगरानी बदमाशों सहित कुल 21 बदमाशों की परेड कराई। सभी को अपराध से दूर रहने और नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जोन-02 में रेड नोटिस तामील, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के साथ कुछ बदमाशों को जेल भेजा गया है, जबकि कुछ के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी की गई है।
इंदौर पुलिस का संदेश साफ—त्योहारों में शांति भंग करने वालों पर रहे�
Indore, Indore | Nov 4, 2026