हाथरस: कैलोरा जलेसर रोड पर बीती रात ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार 1 युवक हुआ घायल
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा जलेसर रोड पर बीती रात ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में बाइक सवार युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायल बाइक सवार युवक का डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।