हाथरस: गांव नगला चौबे में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, तीन युवक हुए घायल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नगला चौबे में आज दिन बुधवार को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने से गांव में हड़कंप मच गया। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। थाने में हुई घायलों के परिजनों द्वारा शिकायत के आधार पर पुलिस ने चंद्रवीर, गोविंद, एवं , बृजमोहन का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।