हाथरस: अलीगढ़ रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर के बाहर बाइक खड़ी कर दर्शन करने गए व्यक्ति की बाइक हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थिति खाटू श्याम मंदिर के बाहर बाइक खड़ी कर दर्शन करने गए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित व्यक्ति द्वारा दी गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को लेकर आगे की जान शुरू कर दी है। पीड़ित व्यक्ति मंदिर के बाहर बाइक खड़ी कर दर्शन करने गया था और बाहर आकर देखा तो बाइक को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया।