#डीएम के निर्देश पर परियोजना निदेशक ने दिव्यांग अनमोल को दी ट्राईसाइकिल
#बलिया,16सितंबर।
#जिलाधिकारी के निर्देश पर परियोजना निदेशक कल्पना मिश्रा ने विकास खंड बांसडीह के ग्राम पंचायत पिठाईच निवासी 13 वर्षीय दिव्यांग अनमोल राजभर से मुलाकात कर उसकी समस्याओं की जानकारी ली। कक्षा चार में पढ़ने वाला अनमोल दोनों पैरों से दिव्यांग है।
#उसकी माता पूनम राजभर ने बताया कि बचपन से ही दिव्यांग अनमोल के उपचार और ऑपरेशन के लिए वाराणसी ले जाया गया था, लेकिन ऑपरेशन सफल नहीं हो सका। पूनम ने परिवार के लिए शौचालय की मांग रखी, जिस पर परियोजना निदेशक ने तत्काल आधार कार्ड उपलब्ध कराने और संबंधित सचिव को शौचालय की प्रक्रिया पूरी कर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
#उन्होंने एनआरएलएम अधिकारियों को पूनम राजभर को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के निर्देश भी दिए, ताकि परिवार को आजीविका संबंधी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके बाद परियोजना निदेशक ने अनमोल को अपने हाथों से ट्राईसाइकिल प्रदान की। ट्राईसाइकिल पाकर अनमोल और उसके परिजनों के चेहरे पर खुशी नजर आई।
#उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए संचालित पात्र सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।