मधेपुरा के सिंहेश्वर मंदिर में अफरातफरी की स्थिति:सावन की अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालु और एक पुलिसकर्मी घायल, अब स्थिति सामान्य
मधेपुरा के सिंहेश्वर मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
इस दौरान अफरातफरी और धक्का-मुक्की के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कई श्रद्धालु और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए।
सुबह 8 बजे के बाद जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से स्थिति बिगड़ गई और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
इस दौरान कई महिला और बुजुर्ग श्रद्धालु गिरकर चोटिल हो गए।
भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, उनकी वर्दी भी फट गई।
Bihar, India | Aug 24, 2026