कलेर: अरवल में अपराध नियंत्रण के लिए चला रोको-टोको अभियान, वाहनों की हुई जांच
Kaler, Arwal | Oct 27, 2026 अरवल पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वाहन जांच और रोको-टोको अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया।