गुना: आंख वारा गांव में गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, कलेक्टर से शिकायत कर पूछा- क्या आप यह गंदा पानी पी सकते हैं?
गुना में बमोरी की ग्राम पंचायत बिशनवाड़ा के ग्राम आंखवारा से 8 जुलाई को गंदा पानी बोतल में लेकर महिलाएं कलेक्टर के समक्ष पहुंची। कहा, नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर है, हेडपंप चलते नही मोटर डाली नही है। आवेदन देखकर मांग रखी। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया, महिलाओ को जल्द व्यवस्था का आश्वासन दिया। महिलाएं कलेक्टर से बोली, आप पी सकते हैं क्या गंदा पानी।