तारानगर: सहजूसर गांव में महिला को बाइक ने मारी टक्कर, सिर में आई गंभीर चोट, खेत जाते समय हुआ हादसा, बाइक सवार फरार
प्रेमचंद गोदारा ने बताया कि वह सहजूसर में सुबह खेत से खेत से घर लौट रहे थे, तभी उन्होंने सुशीला को सड़क पर घायल हालत में पड़ा देखा। उन्होने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसके सिर का सीटी स्कैन और दूसरी जरूरी जांचे करवाई है। इमरजेंसी वार्ड स्टाफ ने इस हादसे की जानकारी अस्पताल चौकी पुलिस को भी दे दी है।