मटिहानी: DM तुषार सिंगला ने बलहपुर-1 पंचायत का किया निरीक्षण, स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं
डीएम तुषार सिंगला ने गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे मटिहानी प्रखंड के बलहपुर-1 पंचायत का निरीक्षण किया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या सुनाई. इस दौरान डीएम ने सभी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया. इस मौके पर डीएम ने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतरना हमारी पहली प्राथमिकता है. इसके लिए जिला प्रशासन लगातार काम कर रही है.