मटिहानी: 20 फरवरी को DM मटिहानी प्रखंड का करेंगे दौरा, DCLR ने सामुदायिक भवन सभागार में बैठक की
20 फरवरी गुरुवार को मटिहानी प्रखंड मुख्यालय का दौरा जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला करेगे. इसकी तैयारी को लेकर सोमवार की दोपहर 03:00 बजे प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन सभागार में डीसीएलआर ईश्वरी कश्यप के द्वारा प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभाग के पदाधिकारीयों के साथ बैठक आयोजित की गई.