मटिहानी: मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के बहदरपुर में DM ने सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया, विधायक भी मौजूद रहे
मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के बहदरपुर में बुधवार की शाम 4:00 बजे डीएम तुषार सिंगला ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बहदरपुर पंचायत में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन प्रखंड स्तरीय खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया. यह खेल मैदान बहदरपुर के मैदान में भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कराया जा रहा है.