श्रीनगर: तारानगर कालीबाड़ी मंदिर परिसर में नशाखोरों का जमावड़ा, पुजारी ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की
तारानगर कालीबाड़ी मंदिर परिसर में शाम के बाद नशाखोरों के जमावड़े से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। मंगलवार को आठ बज सुबह मंदिर के पुजारी कमल झा ने बताया कि मंदिर बंद होने के बाद दर्जनों युवक मंदिर परिसर में आकर स्मैक और कफ सिरप (कोरेक्स/कोडीन युक्त सिरप) का सेवन करते हैं।