बहरोड़: बहरोड में 7 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Behror, Alwar | Jul 11, 2026 राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ उपशाखा बहरोड़ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने शनिवार को दोपहर एक बजे अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष रामभरोस यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक उपखंड कार्यालय पहुंचे और लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।