छीपाबड़ोद: तूमड़ा में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तूमड़ा में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार योगी ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान तथा लाल