गोपालगंज: मंगलपुर पुल के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल, जादोपुर डायल 112 पुलिस जाँच में जुटी
गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के समीप स्कॉर्पियो के चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जादोपुर डायल 112 की पुलिस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि यह तीनों लोग एक बाइक पर सवार होकर बेतिया सिपाही भर्ती परीक्षा देने के लिए जा रहे थे।