गोपालगंज: सदर अस्पताल ओपीडी: कैंसर विभाग के कक्ष से डॉक्टर गायब, मरीज परेशान, सिविल सर्जन ने दिए जांच के निर्देश
जिले के सदर अस्पताल के ओपीडी में स्थित कैंसर सेंटर से डॉक्टर अपने निर्धारित चेंबर से गायब हो गई। इस दौरान डॉक्टर की कुर्सी खाली मिलने से कई मरीज खाली कुर्सी देख वापस लौट जा रहे थे, जिसके कारण दूर से आने वाले मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। वही मामला संज्ञान में आने के बाद सिविल सर्जन ने शनिवार को दोपहर 3 बजे बताया कि मामले की जांच की जा रही है।