गोपालगंज: सदर एसडीओ ने नगर परिषद कार्यालय में वार्ड पार्षदों के साथ की बैठक, सोमवार को बूथ पर लगेगा शिविर
शहर के नगर परिषद कार्यालय परिसर में सदर एसडीओ ने सभी वार्ड पार्षदों के साथ एक बैठक की। बैठक के दौरान सदर एसडीओ अनिल कुमार ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सभी पार्षद सहयोग करें। साथी पार्षदों के सुझाव के बाद सदर एसडीओ ने शहर के सभी बूथ पर सोमवार को शिविर लगाने का निर्देश भी दिए। ताकि सभी वोटरों के मतदाता सूची का सत्यापन हो सके।