प्रतापगढ़: कोहडौर इलाके के मदाफरपुर मोड़ के पास सीबीआई अधिकारी बनकर एमआर से एक लाख की ठगी, जांच शुरू
सुल्तानपुर जिले के शास्त्री नगर का रहने वाला बृजेन्द्र श्रीवास्तव ने गुरुवार को शाम 5 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया की वह प्रतापगढ किसी काम से आया था। लौटते वक्त सदर मोड़ पर एक कार सवार ने उसे लिफ्ट दिया। रास्ते मे कार सवार ने स्वंय की सीबीआई आफिसर बताकर उसके पास रखे एक लाख रुपये जांच के नाम पर लिया।