प्रतापगढ़: लॉरेंस बिश्नोई के नाम से राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, नगर कोतवाली में कांग्रेस नेताओं ने की शिकायत
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी को जान से मारने की धमकी देने वाले फेसबुक यूजर बुद्धादित्य मोहंती के खिलाफ गुरुवार को शाम 4 बजे एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसजन थाना कोतवाली नगर, प्रतापगढ़ पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत किया।क्राइम इंस्पेक्टर मनोज कुमार को तहरीर देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग किए l